Parachute vs Nihar: ₹30 करोड़ खर्च के बाद भी HUL क्यों हार गया?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पैराशूट vs निहार: एक फोन कॉल से शुरू हुई 7 साल की बिजनेस जंग

भारत में जब भी नारियल तेल की बात होती है, तब सबसे पहले दिमाग में एक ही नाम आता है—पैराशूट। वो नीली बोतल, जो लगभग हर घर में कभी न कभी जरूर देखा ही होगा आपने। लेकिन इस साधारण दिखने वाली बोतल के पीछे एक रोमांचक कहानी छिपी हुई है—एक ऐसी बिजनेस जंग की कहानी, जो एक भारतीय कंपनी ने एक मल्टीनेशनल दिग्गज को चुनौती दी, उसे रोका और आखिर में उसी का ब्रांड खरीद लिया। यह कहानी है हर्ष मारीवाला और उनकी कंपनी Marico की।

शुरुआत: 1862 से 1970 तक का सफर

इस कहानी की शुरुआत होती है साल 1862 में, जब गुजरात के कच्छ से कांची मोरारजी मुंबई आए। उन्होंने मस्जिद बंदर इलाके में तेल और मसालों का छोटा सा व्यापार शुरू किया। यही बिजनेस आगे चलकर Bombay Oil Industries बना।

कई साल बाद, 1971 में, इस फैमिली की नई पीढ़ी से हर्ष मारीवाला इस बिजनेस में शामिल हुए। उन्होंने जल्दी ही समझ लिया कि ढीले (loose) तेल का व्यापार ज्यादा आगे नहीं जाएगा। इसमें न ब्रांड होता है और न ही ग्राहक की वफादारी। हर्ष ने फैसला किया कि अगर आगे बढ़ना है, तो ब्रांडेड प्रोडक्ट बनाना होगा।

पैराशूट का जन्म (1974)

Parachute vs Nihar

1974 में हर्ष मारीवाला ने नारियल तेल को छोटे पैक में बेचना शुरू किया और इसका नाम रखा—पैराशूट। नाम थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे एक सोच थी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लोगों ने पैराशूट को सुरक्षा और भरोसे के प्रतीक के रूप में देखा था। हर्ष ने इसी भावना को अपने ब्रांड से जोड़ा।

असली बदलाव: प्लास्टिक बोतल

1980 के दशक में नारियल तेल ज्यादातर टीन के डिब्बों में बिकता था। हर्ष ने इसे प्लास्टिक बोतल में पैक करने का फैसला किया। पहले यह आइडिया फेल हो चुका था, क्योंकि बोतल से तेल लीक होता था और चूहे उसे काट देते थे। लेकिन हर्ष ने समस्या को समझा—गलती प्लास्टिक में नहीं, बल्कि डिजाइन में थी।

उन्होंने बेहतर बोतल्स बनवाई, टाइट कैप लगवाया और लॉन्च कर दिया। यही नीली बोतल आज पैराशूट की पहचान बन गई। धीरे-धीरे पैराशूट भारत का नंबर 1 ब्रांड बन गया और 1990 तक इसका मार्केट शेयर करीब 50% तक पहुंच गया।

Marico की स्थापना

1990 में हर्ष मारीवाला ने अपने फैमिली बिजनेस से अलग होकर Marico कंपनी बनाई। 1996 में यह स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई और तेजी से बढ़ने लगी। कंपनी की करीब 60% कमाई सिर्फ पैराशूट ब्रांड से आ रही थी।

HUL की एंट्री और निहार

1993 में Tata Oil Mills Company का मर्जर Hindustan Unilever के साथ हुआ। इस डील के बाद HUL को मिला नारियल तेल का ब्रांड—निहार। उस समय निहार की मार्केट शेयर करीब 7% थी।

एक फोन कॉल जिसने सब बदल दिया

एक दिन HUL के चेयरमैन ने हर्ष मारीवाला को फोन किया और Marico को बेचने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी नहीं बेची, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। हर्ष ने साफ मना कर दिया। यहीं से शुरू हुई 7 साल की जंग।

HUL की आक्रामक रणनीति

  • भारी एडवरटाइजिंग खर्च
  • रिटेलर्स को 35% तक डिस्काउंट
  • मार्केट में आक्रामक पकड़

इसका असर यह हुआ कि Marico के शेयर गिरने लगे और निवेशकों का भरोसा कमजोर हो गया।

हर्ष मारीवाला की स्मार्ट रणनीति

  • प्रोडक्ट क्वालिटी को बेहतर करना
  • बेहतर पैकेजिंग
  • डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत करना
  • गांव-गांव तक पहुंच बनाना

जहां HUL के लिए यह एक छोटा बिजनेस था, वहीं Marico के लिए यह जीवन-मरण का सवाल था।

नतीजा: HUL की हार

कई सालों की कोशिशों के बावजूद निहार, पैराशूट को पीछे नहीं छोड़ पाया। 2002 से 2006 के बीच निहार की मार्केट शेयर गिरकर 8% रह गई। आखिरकार HUL ने इस बिजनेस से बाहर निकलने का फैसला किया।

सबसे बड़ा ट्विस्ट

2005 में Marico ने ही निहार ब्रांड को ₹216 करोड़ में खरीद लिया। जिस ब्रांड से HUL Marico को हराना चाहता था, वही ब्रांड अब Marico के पास था।

दो ब्रांड्स की स्मार्ट पोजीशनिंग

  • पैराशूट → शुद्ध नारियल तेल
  • निहार → वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल

इसके अलावा दोनों ब्रांड्स को अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत किया गया।

Marico की ग्रोथ

इस जीत के बाद Marico ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए और 25 से ज्यादा देशों में विस्तार किया। आज कंपनी ₹13,000 करोड़ से ज्यादा की रेवेन्यू और ₹1 लाख करोड़ की मार्केट कैप के साथ एक बड़ी FMCG कंपनी बन चुकी है।

इस कहानी से क्या सीख मिलती है?

  • बड़ा बजट जरूरी नहीं होता
  • प्रोडक्ट की क्वालिटी सबसे अहम है
  • फोकस और जुनून जीत दिलाते हैं
  • सही रणनीति से बड़ी कंपनियों को हराया जा सकता है

निष्कर्ष

पैराशूट की नीली बोतल सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह एक संघर्ष, रणनीति और आत्मविश्वास की कहानी है। यह हमें सिखाती है कि अगर विजन साफ हो और हिम्मत मजबूत हो, तो कोई भी छोटी कंपनी बड़े से बड़े दिग्गज को चुनौती दे सकती है—और जीत भी सकती है

Related posts 👇

झारखंड OBC छात्रवृत्ति 2026: डेडलाइन फेल, 15 अप्रैल तक नहीं मिला पैसा, मंत्री ने बताया कब आएगा अकाउंट में

 

Leave a Reply