JMM Samman Yojana 2024 Form Download | झारखंड सरकार महिलाओं को दे रही है प्रतिमाह ₹2500 जल्द भरें फॉर्म

JMM Samman Yojana 2024: झारखंड के सभी महिलओं के लिए बड़ी खुशखबरी है की झारखंड में एक और नयी योजना (JMM Samman Yojana) की शुरुआत की गई है। जैसा की आप सभी को मालूम होगा हाल ही में BJP सरकार ने गोगो दीदी योजना की शुरुआत की थी जिसमें सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने की की घोषणा की गई थी जिसको देखते हुए अब झारखंड सरकार द्वारा एक और नई योजना JMM Samman Yojana 2024 की शुरुआत की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

JMM सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को DBT के माध्यम से हर महीने की 1 तारीख को ₹2500 सभी महिलाओं के खाते में सम्मान राशि ₹2500 देने का वादा किया गया है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आप इस फॉर्म को भरकर सीधे अपने बैंक खातें में ₹2500 की राशि आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Jharkhand JMM Samman Yojana 2024: Overview

योजना का नामJMM Samman Yojana 2024
योजना शुरू की गईझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
योजना आरंभ तिथिअक्टूबर 2024
योजना का उदेश्यराज्य के समस्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
राशि₹2500 प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
राज्यझारखंड
श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/
JMM Samman Yojana 2024
JMM Samman Yojana 2024

JMM Samman Yojana 2024 क्या है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने तथा परिवार में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए एक नई कल्याणकारी योजना शुरू की है जिसका नाम “JMM Samman Yojana” है इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं के बैंक खातें में हर महीने ₹2500 भेजा जायेगा। यह योजना 18 से 50 साल की अविवाहित एवं विवाहित सभी महिलाओं के लिए लाई गयी है। इस योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को सालाना कुल ₹30,000 दिया जायेगा।

JMM Samman Yojana का उद्देश्य

JMM Samman Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुधार करके महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति पर आश्रित न रहे और अपनी निजी जरूरतों को स्वयं पूरा कर सके जिसको ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने “JMM Samman Yojana” योजना शुरू की है इस योजना के तहत महिलाएं को JMM सरकार ने हर महीने ₹2500 देने का वादा किया है जिसे सभी महिलाएं लाभ उठा सकती है।

JMM Samman Yojana हेतु पात्रता

  1. आवेदिका झारखण्ड का निवासी हों।
  2. आवेदिका का उम्र 18-50 वर्ष के बीच हो।
  3. आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र हो।
  4. आवेदिका का आधार कार्ड हो।
  5. आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना कार्ड (पीला रंग का राशन कार्ड) / पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी रंग का राशन कार्ड)/K-Oil राशन कार्ड (सफेद राशन कार्ड) / हरा रंग का पृथक राशन कार्डधारी हो।
  6. आवेदिका का पति या उसके परिवार में कोई सरकारी पद पर कार्यरत ना हो।
  7. परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक न हो।
  8. यदि आप ऊपर दिए गये सभी शर्तों को पूरा करते है तो आप इस योजना का सीधा लाभ उठा सकते हैं।

JMM Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता का पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

JMM Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

हालांकि झारखंड सरकार द्वारा JMM सम्मान योजना हेतु फॉर्म भरने की आधिकारिक तिथि की घोषित नहीं की गयी है परन्तु जल्द ही आवेदन शुरू होने वाला है, आवेदन फॉर्म पूरी तरह से बन कर तैयार है यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी ग्राम पंचायत पर नजर रखें क्योंकि आवेदन केवल ऑफलाइन ग्राम पंचायतों में ही जमा किये जायेंगे। योजना का आवेदन फॉर्म नीचे दिया गया है इसे डाउनलोड करें और इसे साफ-साफ भरकर अपने नजदीकी पंचायत में सबमिट करें।

Important Links

Download FormnewiconClick Here
Mayan Samman YojanaClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQs

JMM सम्मान योजना क्या है?  

यह झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से झारखंड की 18-50 वर्ष की समस्त महिलाओं को प्रति महीने ₹2500 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

JMM सम्मान योजना तहत कितनी राशि मिलेगी?

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेगी।

JMM सम्मान योजना की आवेदन कैसे करें?

JMM सम्मान योजना हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से केवल ऑफलाइन आवेदन जमा किये जायेंगे।

JMM सम्मान योजना का लाभ किसको मिलेगा ?

झारखण्ड के 18 से 50 वर्ष की समस्त महिलाओं को।

Conclusion

तो दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हमने JMM Samman Yojana 2024 के बारे में आपको बताया है उम्मीद करते है की आपको इस आर्टिकल से सारी जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। यदि आपके मन में इससे जुडी कोई सवाल है तो आप निचे दी गई कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते है। लगातार इसी तरह की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ जाएँ धन्यवाद!

2 thoughts on “JMM Samman Yojana 2024 Form Download | झारखंड सरकार महिलाओं को दे रही है प्रतिमाह ₹2500 जल्द भरें फॉर्म”

Leave a Comment

<